Payment System Gold USD EUR
E-Currency Payment SystemPerfect Money Payment System
 

Switzerland E-Currency
Switzerland E-Currency
साइनअप    |   लॉगिन    |   विनिमयकर्ता     |   टूर    |   सहायता   |   सुरक्षा केंद्र         

Spring
Spring
Buy Gold Metal, Buy USD EURO currency online, Payment System
E-Currency Payment System
 
fast,easy,comfortable - way to develop your money
 लॉगिन

PM विनिमय दरें
USD, EUR:

USD / EUR  0.908   |
|   EUR / USD  1.057



BTC:

USD >> 69954.12   |
|    EUR >> 64880.92



GOLD Bid Price /oz:

USD >> 2188.422   |
|    EUR >> 2029.105


सार्वजनिक मतदान

Perfect Money: सेवा की गुणवत्ता और उत्पाद

रियल-टाइम में परिणाम देखें »


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वे कौन से तरीके हैं जिनसे मैं Perfect Money का उपयोग कर सकता हूँ?

Perfect Money एक सार्वभौमिक प्रणाली है जिसे ऑनलाइन भुगतानों के लिए उपयुक्त साधन के रूप में बनाया गया था।
Perfect Money से आप निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं:
प्रयोक्ताओं के बीच पैसे ट्रांसफर करना;

इंटरनेट पर विभिन्न व्यवसाय परियोजनाओं की ओर से भुगतान स्वीकार करना;
इंटरनेट पर नियमित भुगतान करना;
सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक खाते में पैसे रखना और ब्याज पाना;
विभिन्न ऑनलाइन स्टोरों में माल और सेवाओं के लिए भुगतान करना;
अपनी आस्तियों को क्रिप्टोकरेंसी में बिना जोखिम और अतिरिक्त वालेट सेट अप करने की जरूरत के बिना रखना;
बिटकॉइन, सोना, यूएसडी और यूरो करेंसियाँ ऑनलाइन खरीदना;
अपनी खुद की शर्तों पर पैसे उधार लेना और देना


ऋण देने की प्रक्रिया स्वचालित है या मैनुअल?

यह सब ऋणदाता और उसकी शर्तों पर निर्भर करता है। आप उसे स्वचालित या मैनुअल के रूप में सेट कर सकते हैं, और व्यक्तिगत ऋण भी दे सकते हैं।

Read more Q & A »






Perfect Money
के बारे में

विश्व ई-कॉमर्स की सरताज परम पूर्णता की मिसाल अब एक आदर्श वित्तीय संस्था से दी जाएगी - Perfect Money जिसका लक्ष्य इंटरनेट पर किए जाने वाले लेनदेनों को सर्वोच्च स्तर पर लाना है।

Perfect Money के विकास का आधार था कंपनी के संस्थापकों के समूह का अनुभव जिसमें शामिल हैं बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ, प्रमाणित वकील, अर्थशास्त्री और मूल गतिकी के स्तर पर ई-फाइनांस उद्योग में निपुण प्रोग्रामरों की टीम। मानवता की पहली सिक्का युक्त अर्थव्यवस्था से शुरू होकर इंटरनेट पर आज के वित्तीय निगमों तक की यात्रा के ढंग का विश्लेषण करने के बाद, Perfect Money और आगे बढ़ा – हमने दुनिया को एक आदर्श भुगतान उपकरण की पेशकश की जो हमारे ग्रह पर किसी भी स्थान में किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा उपयोग के लायक है।

Perfect Money के विश्लेषकों ने आज हमारे विश्व में विद्यमान सभी भुगतान प्रणालियों और इस आर्थिक श्रेणी में लागतों का अनुमान लगाने के सभी तरीकों का सावधानी से अध्ययन किया है। इसके पश्चात दुनिया को एक ऐसी नई भुगतान प्रणाली की पेशकश की गई जो सारी प्रगति और इलेक्ट्रॉनिक करेंसी के क्षेत्रों में विश्व के अर्थशास्त्रियों और प्रौद्योगिकविदों की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों को संयोजित करती है।

Perfect Money के सृजन के समय ठीक इसी सिद्धांत का पालन किया गया। असंख्य शोधों ने साबित किया है कि हमने बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रक्रिया को प्रणाली के उपयोग की सरलता और सुविधा के साथ संयोजित करने में सफलता प्राप्त की।

हमने ई-कॉमर्स के भविष्य का दर्शन भी कर लिया है और वहाँ Perfect Money को देखा है...

सुरक्षा

केवल उसी चीज को जिसमें उसकी रचना करने वाले भागों की सर्वोत्तम गुणवत्ता शामिल हो परिपूर्णता का नाम दिया जा सकता है। इस सिद्धांत का पालन करके हमने Perfect Money का निर्माण किया है। असंख्य शोधों ने साबित किया है कि हमने बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रक्रिया को प्रणाली के उपयोग की सरलता और सुविधा के साथ संयोजित करने में सफलता प्राप्त की।

Perfect Money सुरक्षा प्रणाली का प्रोग्राम टूलबॉक्स भुगतान प्रणाली को भेदने के लिए फिलहाल उपलब्ध सभी आधुनिक प्रौद्योगिकियों और उपकरणों के विकास को पार करता है। परिणामस्वरूप यह Perfect Money के उपयोगकर्ताओं के जोखिमों को निम्नतम स्तर पर ले आता है। लेकिन हमारी मुख्य उपलब्धि यह है कि हम इन प्रौद्योगिकियों का उपयोग उपयोगकर्ताओं की सुविधा की अवहेलना के लिए नहीं करते हैं। इतना ही नहीं, हमारी प्रणाली के हर उपयोगकर्ता को सुरक्षा की सेटिंग्स को वैयक्तिक रूप से नियत करने का अधिकार है।

लेनदेनों की तात्कालिकता और रफ्तार

बैंक प्रणाली उसकी आधुनिक व्याख्या में बहुत रूढ़िवादी और धीमी है, और विश्व की राजनीतिक स्थिति से भी बहुत प्रभावित होती है, जिसका असर लेनदेनों की रफ्तार पर पड़ता है। अनुबंधकर्ताओं के बीच व्यावसायिक सहयोग के कुछ नए तरीकों के क्रियान्वयन की जरूरत के बावजूद प्रबंधकों का नियंत्रण और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोग्राम वित्तीय लेनदेनों की रफ्तार को मंद करते हैं। और हम लेनदेन की तात्कालिकता के विशेष महत्व को समझते हैं और इसलिए लेनदेन के प्रसंस्करण की रफ्तार को प्रभावित कर सकने वाला एकमात्र कारक है आधुनिक संचार चैनलों और डेटा-संचरण लाइनों की तकनीकी अपूर्णता।

सार्वभौमिकता

इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों की वैश्विक कार्यप्रणाली ने दर्शाया है कि किसी कानूनी और भौतिक व्यक्ति पर वित्तीय नियंत्रण को प्रणाली के उपयोगकर्ताओं द्वारा बनाए गए विभिन्न कार्यों द्वारा पेचीदा बनाया जा सकता है। परिणामस्वरूप, आरंभिक अवस्था में, Perfect Money के इंजीनियरों ने अपने उपयोगकर्ताओं को भुगतान प्रणाली के उपयोग की अधिकतम कार्यशीलता और सरलता की पेशकश करने का लक्ष्य बनाया। Perfect Money की परिकल्पना कई मिलियन के कारोबार वाली जटिल व्यावसायिक संरचनाओं और सूक्ष्म-भुगतानों के लिए ई-मनी का उपयोग करने वाले व्यक्तियों, दोनों के लिए धन के नियंत्रण को समान रूप से सुविधाजनक बनाने के लिए की गई है।

सहायता 24/7/365

हर उपयोगकर्ता के लिए अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए वैयक्तिक तरीके की खोज संभव करने के लिए Perfect Money हर दिन 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन और वर्ष के 365 दिन वित्तीय प्रबंधन और ग्राहक सहायता प्रदान करता है। Perfect Money के ग्राहक सहायता केंद्र में काम करने वाले हमारे योग्यताप्राप्त विशेषज्ञ बैंक की गतिविधि और इंटरनेट पर वित्तीय लेनदेनों के क्षेत्र में निपुण हैं। सहायता केंद्र की प्रणाली उपयोगकर्ताओं को कोई भी प्रश्न पूछने, कोई भी लेनदेन करने या किसी भी सुविधाजनक समय पर खाते की शेषराशि देखने का अवसर देती है।

परिपूर्णता

आधुनिक बाज़ार अवस्थाओं ने Perfect Money का निर्माण एक सबसे तरल प्रणाली के रूप में करने की प्रेरणा प्रदान की। PM के सभी उपयोगकर्ता सबसे कम अवधि के भीतर और उचित दरों पर अपनी धनराशियों को अन्य इलेक्ट्रॉनिक करेंसियों में आसानी से बदल सकते हैं। बैंकों के साथ सहयोग का सुस्थापित अलगोरिथ्म हमें दुनिया भर से/को सर्वाधिक संभव रफ्तार और ग्राहक को न्यूनतम नुकसान के साथ वायर अंतरण प्राप्त करने/भेजने में सक्षम करता है।

विश्व के पैसे के वैश्वीकरण के कारण विश्व की अर्थव्यवस्था में करेंसी की विस्तृत शृंखला विभिन्न देशों में अपना व्यवसाय करने वाली कई कंपनियों के लिए काफी असुविधा उत्पन्न करती है। Perfect Money ने इस समस्या का समाधान ई-कॉमर्स के प्रतिभागियों के बीच निपटारों के लिए एक सुविधाजनक और सार्वभौमिक उपकरण का निर्माण करके किया है। हमारा लक्ष्य केवल Perfect Money का उपयोग करके लोगों को दुनिया भर में किसी भी लेनदेन को प्रोसेस करने का अवसर प्रदान करना है।

Perfect Money की स्थापना करके हम इलेक्ट्रॉनिक वित्त नियंत्रण के क्षेत्र में परम परिपूर्णता पर पहुँच गए हैं। लेकिन नई प्रौद्योगिकियाँ इलेक्ट्रॉनिक अर्थव्यवस्था के विकास के लिए गतिक्रम लगातार तय करती रहती हैं और हम उनसे एक कदम आगे रहने का प्रयास करते हुए उनके साथ सामंजस्य में चलते हैं। और एक बार ई-कॉमर्स के भविष्य में झांकते समय, हमने Perfect Money को वहाँ देखा है...

Perfect Money – भविष्य की भुगतान प्रणाली में साइन अप करें!




  
Perfect Money - new generation of Internet payment system. Payment processor for money transfer. 
© 2007-2024 Startup Smart Development. All rights reserved. 
Licensed payment service provider authorized by The Autonomous Island of Anjouan with registration number 15559. Financial license L 15559 / SSD.
सहायक कंपनी प्रोग्राम | Perfect Money API | कानूनी सूचना | निजता नीति | उपयोग की शर्तों | AML

साइट मैप